Kotwa police station takes major action, arrests three accused in different cases.
![]() |
| Kotwa police station takes major action, arrests three accused in different cases |
लोकल पब्लिक न्यूज़ | पूर्वी चंपारण
पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने कोटवा थाना कांड संख्या 223/26 में हत्या के प्रयास एवं मारपीट मामले के नामजद प्राथमिक अभियुक्त आमवा गांव निवासी जुल्फी ठाकुर को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के अमावा गांव निवासी बैजू साह के आवेदन पर यह मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इसके अलावा न्यायालय द्वारा जारी कुर्की कार्रवाई से संबंधित ट्रायल संख्या 1590/21 में सवैया गांव निवासी रामलगन साह के पुत्र शंभू साह ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने उसे भी न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेज दिया है।
वहीं लंबित वारंट के निष्पादन के दौरान पुलिस ने ट्रायल संख्या 42/25 में सवैया गांव निवासी हरिलाल यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया है।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा न्यायालय से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगी।
कोटवा थाना पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
