बकरीद पर्व को लेकर कोटवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

 Peace committee meeting held in Kotwa police station premises regarding Bakrid festival

Peace committee meeting held in Kotwa police station premises regarding Bakrid festival.

लोकल पब्लिक न्यूज़ | पूर्वी चंपारण

कोटवा थाना परिसर में सोमवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने लोगों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर बनाए हुए है। ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जो समाज में विद्वेष फैलाकर सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने की कोशिश करता है, तो इसकी सूचना तत्काल थाना को दें, ताकि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण किया जा सके।

बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद सज्जाद आलम ने खजुरिया स्थित कर्बला मैदान में बकरीद के दौरान अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की मांग की। इस पर थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से पर्व को लेकर सुझाव भी मांगे और कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर समाजसेवी वीरेंद्र प्रसाद सिंह, शिक्षक मनीष कुमार दुबे, समाजसेवी नवीन कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार सरपंच, अमित कुमार (भाजपा अध्यक्ष), गुड्डू सिंह, रामायण सिंह, राजेश्वर यादव, कृष्ण बैठा, राम तपस्या ठाकुर, राजन दुबे, राजेंद्र बैठा, ओम प्रकाश रावत, राजू ठाकुर (मुखिया), भारत राय, संदीप यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म