हरसिद्धि में वोटर आईडी आवेदन के नाम पर चल रहे ठगी का भंडाफोड़, बीएलओ और साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार

 Illegal scam in the name of voter ID application busted in Harsiddhi, BLO and cyber cafe operator arrested

Source 

Illegal scam in the name of voter ID application busted in Harsiddhi, BLO and cyber cafe operator arrested

लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चंपारण: हरसिद्धि थाना क्षेत्र में वोटर आईडी से संबंधित ऑनलाइन आवेदन के नाम पर चल रहे अवैध खेल का प्रशासन की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। मामले में एक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) तथा एक साइबर कैफे संचालक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर पैसे लेकर मतदाता पहचान पत्र से संबंधित ऑनलाइन कार्य कराने और सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, 3 जून 2026 को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 13 हरसिद्धि विधानसभा सह भूमि उप समाहर्ता अरेराज के कार्यालय को सूचना प्राप्त हुई कि बूथ संख्या-96 के बीएलओ माजिद बैठा द्वारा अवैध रूप से एक साइबर कैफे के माध्यम से वोटर आईडी से संबंधित ऑनलाइन आवेदन कराया जा रहा है।

सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी हरसिद्धि गुलशन कुमार एवं हरसिद्धि थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएलओ माजिद बैठा को अभिरक्षा में लिया। इसके बाद थाना क्षेत्र के सेवरांहा स्थित साइबर कैफे संचालक उपेन्द्र कुमार उर्फ दीपक कुमार के प्रतिष्ठान की जांच की गई।

जांच के दौरान यह सामने आया कि बीएलओ माजिद बैठा ने अपने आधिकारिक लॉगिन आईडी का उपयोग उक्त साइबर कैफे में किया था तथा संबंधित ओटीपी भी साइबर कैफे संचालक को उपलब्ध कराया था। पूछताछ में साइबर कैफे संचालक उपेन्द्र कुमार ने स्वीकार किया कि वह पैसे लेकर वोटर आईडी से संबंधित कार्य करता था तथा प्राप्त राशि का एक हिस्सा बीएलओ को भी देता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों के उपयोग में रहे मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में कई अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी हरसिद्धि के आवेदन के आधार पर हरसिद्धि थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त :

1. माजिद बैठा, पिता- जोखु बैठा, थाना- हरसिद्धि, जिला- पूर्वी चंपारण।

2. उपेन्द्र कुमार उर्फ दीपक कुमार, पिता- नागेश्वर प्रसाद, निवासी- माधोपुर, थाना- हरसिद्धि, जिला- पूर्वी चंपारण।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी :

- रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज।

- गुलशन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, हरसिद्धि।

- अजय कुमार सिंह, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, हरसिद्धि थाना।

- सुनील कुमार, थानाध्यक्ष, हरसिद्धि थाना।

- अनिल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक।

- हरसिद्धि थाना के सशस्त्र बल।

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म