Kotwa police arrest 6 smugglers with 122 liters of country liquor, seize bike
![]() |
| Kotwa police arrest 6 smugglers with 122 liters of country liquor, seize bike |
लोकल पब्लिक न्यूज़/ पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 122 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है ।
दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल के माध्यम से देसी शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कोटवा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर ले जाई जा रही 80 लीटर देसी शराब बरामद की गई। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा शराब ढोने में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील महतो (52 वर्ष), पिता- ध्रुव महतो, निवासी चिंताहां तथा श्री भगवान कुमार (20 वर्ष), पिता- शिवनाथ महतो, निवासी चिंताहां, थाना कोटवा, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।
इसी क्रम में थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरा स्थित एक बसवारी में पुलिस ने छापेमारी कर 42 लीटर देसी शराब बरामद की। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में हरिंदर पटेल (35 वर्ष), पिता- बुधन पटेल, योगीराज पटेल (21 वर्ष), पिता- हजारी पटेल, भाग्य नारायण राम (55 वर्ष), पिता- योगेंद्र राम तथा हरी लाल महतो (62 वर्ष), पिता- शबरी महतो, सभी निवासी ग्राम पोखरा, थाना कोटवा, जिला पूर्वी चंपारण शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
कोटवा थाना पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
