One accused arrested in case of robbery of cash and jewellery at gunpoint
![]() |
| One accused arrested in case of robbery of cash and jewellery at gunpoint |
लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण कोटवा: पिस्टल दिखाकर नकदी एवं आभूषण छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोटवा थाना कांड संख्या 357/25, दिनांक 25 अप्रैल 2025 में दर्ज छिनतई मामले में अप्राथमिक अभियुक्त जुमेराती अंसारी (पिता– मकबूल मियां), निवासी सीहोरवा कररिया, थाना कोटवा, जिला पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जाता है कि उक्त कांड में अपराधियों द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर पीड़ित देवराज कुमार पिता गिरिश देव सहनी ग्राम दामोंवृति थाना हरसिद्धि पूर्वी चम्पारण से 10 हजार रुपये नकद तथा कुछ आभूषणों की छिनतई की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की । अनुसंधान के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई है तथा मामले में उसकी संलिप्तता के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
