Youth murder case solved in Ramgarhwa, three including main accused arrested
![]() |
| Youth murder case solved in Ramgarhwa, three including main accused arrested |
पूर्वी चम्पारण | रामगढ़वा
रामगढ़वा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित युवक हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का फाइटर भी बरामद कर लिया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस के अनुसार, रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पंचभिडिया गांव निवासी अर्जुन पंडित की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक की मां द्वारा रामगढ़वा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 जून 2026 को पंचभिडिया गांव निवासी धनेश महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान धनेश महतो ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी पत्नी और मृतक अर्जुन पंडित के बीच लंबे समय से कथित अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर वह काफी समय से नाराज था। कई बार समझाने के बावजूद मृतक द्वारा उसकी पत्नी से संपर्क बनाए रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ गई थी।
पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते धनेश महतो ने अपने सहयोगियों रूपेश महतो और राजेश यादव सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर अर्जुन पंडित की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि अपराधियों ने लोहे के फाइटर से हमला कर तथा गला दबाकर अर्जुन पंडित की हत्या कर दी।
स्वीकारोक्ति और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धनेश महतो, रूपेश महतो एवं राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
धनेश महतो, निवासी पंचभिडिया, थाना रामगढ़वा
रूपेश महतो, निवासी पंचभिडिया, थाना रामगढ़वा
राजेश यादव, निवासी पंचभिडिया, थाना रामगढ़वा
बरामदगी
हत्या में प्रयुक्त लोहे का फाइटर (01)
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
मनीष आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल
अनुज कुमार पाण्डेय, पुलिस निरीक्षक, रामगढ़वा अंचल
राजीव कुमार साह, थानाध्यक्ष, रामगढ़वा थाना
सुमित कुमार प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष, रामगढ़वा थाना
प्रिया कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक, रामगढ़वा थाना
जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) टीम, मोतिहारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
