मोतिहारी पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी पर रखा ₹10 हजार का इनाम, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गुप्त।

 Motihari police announced a reward of ₹10,000 on the absconding accused in a murder case; the identity of the informer will remain secret.

Motihari police announced a reward of ₹10,000 on the absconding accused in a murder case; the identity of the informer will remain secret. Police Healp line number/9031827100 

पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी): कोटवा थाना कांड संख्या-204/26 (हत्या) मामले में फरार चल रहे अभियुक्त सरोज कुमार पर मोतिहारी पुलिस ने ₹10,000 का इनाम घोषित किया है।

पुलिस के अनुसार, सरोज कुमार, पिता- विरेन्द्र राय, निवासी- देवपुर परसा, थाना- कल्याणपुर, जिला- पूर्वी चम्पारण, हत्या के मामले में वांछित है और लंबे समय से फरार चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी द्वारा जारी सूचना में आम लोगों से अपील की गई है कि अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹10,000 की इनामी राशि प्रदान की जाएगी तथा उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

अभियुक्त के संबंध में सूचना देने के लिए पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9031827100 पर संपर्क किया जा सकता है।

मोतिहारी पुलिस ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म