पूर्वी चम्पारण कोटवा में सुनील अध्यक्ष और मनोज मंत्री पद पर पुनः निर्वाचित 28वर्ष बाद हुए चुनाव

 सुनील अध्यक्ष और मनोज मंत्री पद पर पुनः निर्वाचित,28 वर्षो बाद हुए थे चुनाव।



कोटवा,संसह:प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय में बने मतगणना केंद्र में देर रात मतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सिमा कुमारी ने चुनाव नतीजों की विधिवत घोषणा कर दी।



चुनाव परिणाम के अनुसार मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार मुखिया तथा मंत्री पद पर मनोज मुखिया विजयी घोषित किये गए।दोनो विजयी प्रत्याशी गत 28 वर्षों से लगातार निर्विरोध इन पदों पर बने हुए है।इस बार हुए चुनाव में भी मतदाताओं ने एकतरफा मत देकर जीत दिलाया है। मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष सुनील कुमार मुखिया को 746 जबकि प्रतिद्वंद्वी शांति देवी को 160 और मंत्री पद पर विजयी मनोज मुखिया को 753 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी अजय मुखिया 133 मत से संतोष करना पड़ा।



 अध्यक्ष पद के 85 और मंत्री पद के 83 मतों को अवैध घोषित कर दिया गया।समिति के 11 विजयी प्रत्याशी भी इन्ही दोनो के समर्थक बताये गए हैं।प्रतिद्वंद्वी गुट का कोई भी प्रत्याशी सदस्य पद पर नहीं जीत सका।जिन सदस्यों ने जीत दर्ज किया है उसमें केदार मुखिया,भोला सहनी, विरेन्द्र महतो,नरेश सहनी, प्रमोद चौधरी,सुरेंद्र महतो,पूनम देवी, रीता देवी,लक्ष्मीना देवी, प्रभावती देवी तथा शकुंतला देवी शामिल हैं।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म