पूर्वी चम्पारण कोटवा में मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव शान्तिपूर्ण माहौल मे संपन्न

 मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न




कोटवा: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को कोटवा स्थित मध्य विद्यालय में तीन मतदान केंद्रों पर मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।



कुल 60 प्रतिशत  मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वही कोटवा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे। वही  जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सीमा कुमारी व सीओ उपेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि  1626 मतदाताओं के लिए विद्यालय  भवन में बनाए गए तीन मतदान केंद्र पर कुल 975 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  मतदान केंद्रों पर जिला से सदर अनुमंडल पदाधिकारी



 सुमन सौरभ यादव एवम पुलिस उपाधीक्षक सदर अरुण कुमार गुप्ता ने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान का  जायजा लिया।इस दौरान दोनो अधिकारियों ने मतदाताओं एवम मतदान कर्मियो पूछ ताछ कर कई दिशा निर्देश दिए। मौके पर एस आई जितेंद्र कुमार,संग्रामपुर सीओ सह गस्त्ती दल ,स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुरेश पासवान , ए एस आई निर्मल उमराव ,सहायक निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुमार, सहायक सुरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म