हारसिद्धि की अपहृता युवती को पुलिस ने मुंबई से कराया मुक्त।

 हारसिद्धि की अपहृता को पुलिस ने मुंबई से कराया मुक्त


5 माह से गायब थी लड़की , आरोपी गिरफ्तार।

लोगो 


मुंबई में भाड़े के कमरे में पत्नी बना कर रखा था युवती को



मोतिहारी। हरसिद्धि के एक गाव से शिक्षक की अपहृत पुत्री को पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने अपहरणकर्ता को भी किया गिरफ्तार। बताते है कि मोबाइल टावर के लोकेशन से पुलिस की टेक्निकल टीम ने अपहृता का लोकेशन ट्रेस कर उसका पता लगाया और फिर छपेमारी कर उसे बरामद करते गए अपहर्ता को गिरफ्तार किया गया है।  जानकारी के मुताबिक तकरीबन 5 माह पूर्व उक्त युवती का अफ्टलर्न किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंबई में डेरा लेकर अपहर्ता पत्नी के रूप में लड़की के रखा था। 

बैरिया डीह का रहने वाला है आरोपी अपहरणकर्ता युवक जिसे मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर हरसिद्धि पुलिस लेकर पहुची है। अब युवती का मेडिकल जांच और न्यायालय में 164 का बयान कराया जाएगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।


रिपोर्ट - प्रभात रंजन , मोतीहारी।

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म