पूर्वी चम्पारण कोटवा में रक्तदान कर भाजपा ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

पूर्वी चम्पारण कोटवा में रक्तदान कर भाजपा ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन।

रक्तदान कर्ता 


पूर्वी चम्पारण कोटवा : प्रखंड परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कोटवा प्रखंड भाजपा युवा मोर्चा के सौजन्य से किया गया।

 स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह के सौजन्य से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मोतिहारी द्वारा मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। 

जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक सचिंदर प्रसाद सिंह ने अपना रक्तदान करके किया।इस मौके पर अपने स्वेच्छा से 25 लोगों ने अपना बहुमूल्य रक्त दान दिया। मेडिकल टीम में डॉक्टर नागेंद्र कुमार,लैब टेक्नीशियन अमोद कुमार, सहायक अरुण कुमार गुप्ता सामिल थे।

                   बीजेपी कार्यकर्त्ता ग्रुप फोटो 


इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक सचिंदर प्रसाद सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है ।

यह सेवा पखवाड़ा राजनीति से ऊपर उठ देश और समाज को समर्पित है इसमें सभी लोगों को योगदान करना चाहिए। 

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बसंत मिश्रा, कल्याणपुर विधानसभा प्रभारी सियावर सिंह ,संजय कुमार सिंह,शिवशंकर दुबे,अध्यक्ष नंदू यादव, पूर्व प्रमुख हिमांशु उर्फ गोपू सिंह ,राजेश वर्मा, शशि रंजन सहनी,राजन पांडे, रौशन सिंह,सुनील शर्मा,अमरेंद्र सिंह, चुलाइ महतो,रामविनय पांडे,राजेश्वर यादव ,रविंद्र ठाकुर, भीरगुन पासवान ,सौरव सिंह,उपेंद्र सिंह,मेराज आलम,आदम अंसारी,उदय साह,तेजनारायण सिंह, संजय साहनी, अभिषेक कुमार, मुकुल सिंह, जीतू सिंह, सुनील सिंह ,रविंदर सिंह, प्रमोद सिंह ,हरेंद्र साहनी, अर्जुन साहनी ,जटाशंकर सिंह ,सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म