कोटवा में सांसद खेल स्पर्धा 2022 की तैयारी पूरी।

 कोटवा में सांसद खेल स्पर्धा 2022 की तैयारी पूरी।

प्रतिकात्मक लोगो 


संसाधनों का आज भी अभाव , कई खेल के आयोजन पर ग्रहण।


पूर्वी चम्पारण कोटवा :

कोटवा में सांसद खेल स्पर्धा 2022 की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस आशय की जानकारी बीडीओ सरीना आजाद ने देते हुए कहा है कि रविवार को सुबह 9 बजे से शिवधर अनूठा उच्च विधालय के खेल मैदान में कार्यक्रम आयोजित है।

 जिस्का उद्घाटन स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह करेंगे। जहा स्थानीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि व जिले के वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान अंड़र 14 , 16 व 19 वर्ष का 100 , 200 , 800 मीटर का दौड़ , कबड्डी , लंबी कूद का आयोजन होगा। प्रखंड क्षेत्र के 57 स्कूलों से पंचायत स्तर पर चयनित छात्र - छात्राएं इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। प्रखंड में 53 मीडिल स्कूल एवं 3 हाई स्कूल है। 

यहां बता दे कि इनमें सिर्फ 16 स्कूलों में शारीरिक शिक्षा दी जाती है । लिहाजा वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर यह बड़ा सवाल है। दूसरी ओर संसाधनों के अभाव में इस स्पर्धा में गोला फेक , भाला फेक , कुश्ती , फुटबॉल जैसी सामान्य खल प्रतियोगिता शामिल नही की जा रही है। लिहाजा यह अपने आप में आशचर्यजनक है कि मौजूदा दौड़ में जब हरेक क्षेत्र में विकास का दावा किया जा रहा है ऐसे में स्कूलों में संसाधनों का अभाव है।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म