पूर्वी चम्पारण कोटवा में सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा का जलवा।

 सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा का जलवा।

कोटवा हाई स्कूल के खेल मैदान में छात्र, छात्राओं ने कई शील्ड और मेडल अपने नाम किया।


पूर्वी चम्पारण कोटवा:प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवधर अनूठा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा 2022 के दौरान प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से चुन कर आये छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। 

कोटवा बीडीओ सरीना आजाद, पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, व छात्र, छात्रा सहित अन्य।

 सांसद खेल स्पर्धा में 100,200,800 मीटर की दौड़,लंबी कूद,कबड्डी आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल स्पर्धा कार्यक्रम के समापन के बाद विजेता,उपविजेता छात्र छात्राओ के बीच भाजपा के पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ,बीडीओ सरीना आजाद,सीडीपीओ संगीता कुमारी,प्रखण्ड प्रमुख विभा देवी,मुखिया जितेंद्र यादव,पूर्व प्रमुख हिमांशु उर्फ गप्पू सिंह,भाजपा नेता राजेश्वर यादव,प्रमोद सिंह, जिला पार्षद मनोज मुखिया,प्रमुख पति सुनील दास,अध्यक्ष नंदू राय, अवनीश सिंह प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी श्री कुमार ने ट्रॉफ़ी ने मेडल प्रदान।



इससे पूर्व खेल स्पर्धा का विधायक मनोज कुमार यादव,सांसद प्रतिनिधि प्रकाश स्थाना,बीडीओ सरीना आजाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं उन्हें पढ़ाई के साथ साथ स्वस्थ रहने के लिए खेल कूद की भी अवश्यता होती है।विधायक ने सांसद खेल स्पर्धा के आयोजकों को कुशल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

वही सांसद प्रतिनिधि प्रकाश अस्थाना ने भी संबोधित किया।बाद में समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने चयनित छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपलोग जिला स्तर पर होने वाले खेल स्पर्धा में चयनित होने के लिए आज से तैयारी शुरू कर दे। 

हमारी शुभकामना सभी बच्चों के साथ है।वही बीडीओ सरीना आजाद ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि आप लोग दिल से जिला स्तर की तैयारी शुरू कर दे।हमारी शुभकामना सभी बच्चों के साथ है।उन्होंने खेल स्पर्धा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगो के प्रति आभार व्यक्त की गई।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जयप्रकाश पांडेय एवं भाग्यनारायन सिंह ने की।

 मौके पर जट्टाशकर सिंह,पूर्व मुखिया सजावल राम,राजद नेता लखिन्द्र यादव,सतेन्द्र यादव,सकलदीप सिंह,उमाकांत सिंह,पूर्व प्रमुख अवधेश सिंह, मुखिया नंदलाल साह, भाजपा नेता मार्तण्ड सिंह बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिका सहित बाद संख्या में लोग मौजूद थे।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म