पूर्वी चम्पारण कोटवा के मच्छरगवा मे संदिग्ध स्थिति में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने किया बरामद

 पूर्वी चम्पारण कोटवा के मच्छरगवा मे संदिग्ध स्थिति में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने किया बरामद।

प्रतिकात्मक लोगो 

मृतक पिपरा कोठी प्रखंड में अदेशपालक के पद पर था कार्यरत।




कोटवा: थाना क्षेत्र अंतर्गत मच्छरगावा पंचायत वार्ड नंबर नव से एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने उसके घर से संदिग्ध स्थिति में बरामद किया है। ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मोटोम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक स्व नागेंद्र सिंह का पुत्र सुशील कुमार वत्स उर्फ सिपु सिंह बताया जाता है। जो पिपरा कोठी प्रखंड में अदेशपालक के पद पर कार्यरत थे।जिसका शव संदिग्ध स्थिति में उनके बेड रूम से पाया गया।मृतक के चेहरे पर चोट का निशान भी पाया गया है। बताया जाता है कि उनके परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते है तथा पत्नी मायके में थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन अप्राप्त है मिलने पर पुलिस आगे की कार्यवाही करेंगी।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म