पूर्वी चम्पारण जनता के दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं

 जनता के दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं।

आम जनता की समस्या सुनते हुए एसपी मोतीहारी डॉक्टर कुमार आशीष 


पूर्वी चंपारण के

पुलिस अधीक्षक डॉ• कुमार आशीष के नेतृत्व में आज जिला पुलिस के साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) भी उपस्थित रहे।

जहा कांडों के अनुसंधान एवं गिरफ्तारी, परिवार न्यायालय द्वारा निर्गत अधिपत्रों का निष्पादन, जमीन विवाद में पुलिस की कार्रवाई, मारपीट, दहेज उत्पीड़न, त्वरित अनुसंधान इत्यादि से संबंधित 250 से अधिक जनशिकायतों के निष्पादन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्क्षण संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों से आम लोगों की शिकायतों को तत्परता एवं संवेदना के साथ निष्पादन का निर्देश दिया गया है।


संवाददाता - प्रभात रंजन मोतीहारी।

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म