पूर्वी चम्पारण कोटवा के कररिया पंचायत में जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया कंबल।

 कररिया पंचायत में जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया कंबल।

कम्बल वितरित करते समाजसेवी 


200 जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया कंबल



समाजसेवी अजय सिंह एवम वीना देवी ने वितरण किया कंबल



कोटवा: प्रखंड अंतर्गत कररिया पंचायत के ब्रह्म स्थान परिसर में बुधवार को समाजसेवी अजय सिंह एवम उनकी पत्नी वीना देवी के द्वारा लगभग 200 जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया। अजय सिंह ने बताया कि शीतलहरी एवम ठंड को लेकर वृद्ध एवम जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है और आगे भी जारी रहेगा। सिंह ने बताया कि समाज सेवा करने से हमारे दिल को सकून मिलता है आज मैं जिस मुकाम पर हूं लोगो के प्यार और आशीर्वाद का ही फल है।मौके पर जिला उपाध्यक्ष जनजन पार्टी पूर्वी चंपारण अवनीश कुमार तिवारी,युवा जिला अध्यक्ष नवयुवक सेना संदीप यादव,गुलशन कुमार, त्रिभुअन सिंह,लड्डू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म