पूर्वी चम्पारण कोटवा: जमुनिया जसौली में पूर्व विधायक कामरेड नेता यमुना यादव के 9वे पुन्य तिथी पर श्रंधांजलि अर्पित करने पहुंचे उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव।

 पूर्वी चम्पारण कोटवा: जमुनिया जसौली में पूर्व विधायक कामरेड नेता यमुना यादव के 9वे पुन्य तिथी पर श्रंधांजलि अर्पित करने पहुंचे उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव।

 जमुनिया जसौली में पूर्व विधायक कामरेड नेता यमुना यादव के 9वे पुन्य तिथी पर श्रंधांजलि अर्पित करने पहुंचे उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव।




पूर्वी चम्पारण कोटवा:आगामी 2025 तक सूबे के 10 लाख लोगों को नौकरी व 10 लाख लोगों को रोजगार मिल जाएगा। महागठबंधन देश के कई राज्यो में विपक्ष के नेताओ को एकजुट करने में जुट गई है। यह कहना था सुबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का। वे कोटवा प्रखण्ड के जमुनिया जसौली में कल्याणपुर विधायक मनोज यादव के पिता पूर्व विधायक कामरेड नेता जमुना यादव के  9 वे पूण्य तिथि के श्रधांजलि सभा मे शिरकत करने आये थे। उन्होंने पुर्व विधायक यमुना यादव के आदम कद प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किये। यही से उन्होंने 2024 लोक सभा चुनाव का शंखनाद भी कर दिया।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक 10 लाख युवाओं को सरकार नौकरी देगी और इतने ही लोगो को रोजगार मुहैया कराएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री की मोतिहारी की चीनी मिल के चीनी की चाय आज तक नही बनी। वे फिर आएंगे और अबकी बार धारा 370 , तालिबान - पाकिस्तान , जात - धर्म , मंदिर - मस्जिद के नाम पर वोट मांगेंगे। उन्होंने भाजपा को संविधान व लोकतंत्र का विरोधी बताया। पहले रेल बजट सदन में अलग से पेश किया जाता था अब तो सब कुछ बिक ही रहा है , निजीकरण के दौर में आरक्षण जाएगी।उन्होंने कहा कि जब वे सरकार में आते हैं उनके यहां ईडी , सीबीआई चली जाती है और तो और ज्यादा बोलने पर सदस्यता चली जाती है। बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र में खेला करने चले थे बिहार में खेला हो गया। सता कब हाथ से निकल गई पता ही नही चला। सभा को बिहार सरकार के विधि मंत्री मो शमीम अहमद , केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा , जिला अध्यक्ष जदयू मंजू देवी , कांग्रेस शैलेन्द्र शुक्ल आदि ने सम्बोधित किया। राजद नेता बिनोद श्रीवास्तव ने मांग कर डाली की यह राजद का सीट है यहां लोक सभा में राजद का ही कंडिडेड उतारा जाय। स्थानीय विधायक मनोज यादव ने कहा कि वे अपने पिता के अधूरे कार्य को पूरा करने में लगे हैं। जमुनिया में ही डेढ़ करोड़ के अस्पताल का निर्माण शुरू ही जाने की जानकारी दी। इस दौराण शिक्षक नेता संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव सहित कुछ लोगो ने उप मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा ।मौके पर कृषि मंत्री सरबजीत सिंह ,विधयक सुगौली ई0 शशिभूषण सिंह , विधायक मुकेश यादव , विधान पार्षद ई0 सौरभ कुमार , फारुख शेख , एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव , कॉपरेटिव बैंक के जिला अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह , ई0 शशीभूषन राय उर्फ गप्पू राय , पुर्व विधायक रामलखन राम , डॉ राजेश कुमार , सुरेश यादव , ओमप्रकाश चौधरी , सुरेश सहनी , बच्चा यादव , सरोज यादव , नागेंद्र राम , मदन साह , जयप्रकाश यादव , बिनोद बेदर्दी , मैनेजर यादव , पूनम देवी , डॉ मंतोष साहनी सहित महागठबंधन के कई नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षा राजद जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव व संचालन पुर्व विधान सभा प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने किया।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म