कोटवा: कररिया मुख्य तिरहुत कैनाल से आम का पेड़, मना करने के बाउजूद उखाड़ फेका

कोटवा: कररिया मुख्य तिरहुत कैनाल से आम का पेड़, मना करने के बाउजूद उखाड़ फेका ।

आम का पेड़ जड़ सहित उखड़ा कर फेक दिया।



पूर्वी चम्पारण कोटवा: थाना क्षेत्र के कररिया में मुख्य तिरहुत कैनाल नहर से आम का पेड़ जड़ सहित उखाड़ कर फेक देने का ममला प्रकाश में आया है। आवेदक इद्रीश मिया ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया है की गंडक विभाग से अनुमती लेकर मुख्य तिरहुत कैनाल नहर के बांध पर आम का पेड़ लगाया है। जो की अब तक पेड़ की आयु 12 वर्ष की हो गई है। उसी पेड़ में से एक पेड़ को नहर के बांध से जड़ सहित जेसीबी से उखाड़ कर फेक दिया गया है। आरोप लगाया है की जेसीबी चालक राजकिशोर साह पिता घुटन साह जो की कररिया वृत्ति टोला निवासी है। माना करने के वाउजूद पेड़ को उखाड़ फेका है। जहा सरकार को मौजूदा समय में पेड़ लगाने, बचाने, और उनके देख रेख़ के लिए कई योजनाएं के माध्यम से करोड़ों रुपए ख़र्च कर रही है। वही कुछ शरारती तत्वों द्वारा नुक्सान भी पहुचाई जा रही है।इस बाबत पुछे जाने पर थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म