Purbi Champaran kotwa:अधिकारो मे कटौती के खिलाफ प्रखंड परीसर में मुखिया संघ का धरना प्रदर्शन।

 अधिकारो मे कटौती के खिलाफ प्रखंड परीसर में मुखिया संघ का धरना प्रदर्शन।

धारणा प्रदर्शन करते हुए मुखिया।


कोटवा मुखिया संघ ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना.



पुर्वी चम्पारण कोटवा:(लोकल पब्लिक न्यूज)बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के तत्वधान में सरकार द्वारा ग्राम पंचायत के अधिकारों की कटौती किए जाने के विरोध में कोटवा मुखिया संघ के द्वारा अपनी 19 सूत्री मांगों को लेकर कोटवा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया। अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष जितेंद्र यादव संचालन मुखिया प्रतिनिधि सकलदीप सिंह ने किया।उनके मांगों में लाइट स्ट्रीट लाइट के क्रियान्वयन की जिम्मेवारी ग्राम पंचायत को वापस करने, पंचायत सरकार भवन को वापस करने, नल जल के क्रियान्वयन पीएचईडी से वापस कर वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति को सौंपने,मुखिया और वार्ड सदस्य का मानदेय भत्ता में बढ़ोतरी ,मुखिया को कैंप लगाकर आर्म्स लाइसेंस जारी करने ,इंदिरा आवास के लाभुको का सर्वे कर सूची तैयार करने, टाइड एंड टाइड अनटाइड को समाप्त करने, ग्राम सभा को स्वतंत्र करने, मनरेगा का सारा अधिकार पंचायत को सौंपने सहित अन्य मांगे शामिल है। धरना को मुखिया पप्पू कुमार यादव,अखिलेश कुमार उर्फ राजू ठाकुर,मुखलाल राम,ललन साह,मुखिया प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह,उमाकांत सिंह,संजय कुमार साह,अनिल कुमार सिंह,संतोष कुमार सिंह, नंद लाल साह,असर्फी दास,विशुन मुखिया आदि ने संबोधित किया।मौके मुखिया के साथ साथ कई वार्ड सदस्य सामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म