Kotwa:हक चाहिए भीख नही : उदय जायसवाल ,वार्ड सदस्य संघ काएक दिवसीय धरना - प्रदर्शन आयोजित

 हक चाहिए भीख नही : उदय जायसवाल।

वार्ड सदस्य संघ का एक दिवसीय धरना - प्रदर्शन आयोजित।

धरना प्रदर्शन करते वार्ड सदस्य।


कोटवा ( पूर्वी चम्पारण) स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय परिसर में प्रखण्ड के विभिन्न पँचायत के सैकड़ो वार्ड सदस्यों ने अपने 9 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया है। इस मौके पर संघ के जिला सन्योजक उदय जायसवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वार्ड सदस्य सरकार से अपना अधिकार मांग रहे हैं उन्हें किसी से भीख नही चाहिए। मुखियों की मनमानी व प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी वे मुखर दिखे। प्रखण्ड वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि उन्हें मर्यादा में रहकर अपने हक की लड़ाई लड़नी है।


 सरकार उनके मांगो पर विचार करे। नली गली के कार्य वार्ड को देने के साथ ही मनरेगा में 5 लाख का काम दिया जाय। पँचायत में किसी भी बैठक या काम की उन्हें सूचना दी जाय और बुलाया जाय। सरकार के दोहरी नीतियों के विरुद्ध संघ अब 1 सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगा। बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों पर विचार नही करेगी तो सभी लोग पटना से लेकर दिल्ली के जंतर - मंतर पर भी प्रदर्शन करेंगे। उप मुखिया जसौली दिलीप दुबे ने कहा कि वार्ड सदस्य अपनी चटानी एकता बनाये रखे , सरकार को उनके मागो पर विचार करना ही होगा। वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ की प्रखण्ड अध्यक्ष कोटवा शैल देवी ने कहा कि अधिकार मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। उप मुखिया को वितिय अधिकार मिले और पँचायत सचिव के साथ ज्वाइंट खाता बैंक में खोला जाए। मौके पर रूपक सिंह , राजेश पांडेय , नबुजन नेसा , विजय राय , सुरेश यादव , सकेन्द्र सिंह , सरोज सिंह , झुंना देवी , जितेंद्र कुमार यादव , गजेंद्र यादव , अशोक यादव , मुकेश कुमार , नन्दकिशोर राम , बच्चा यादव , कृष्ना यादव , नबीना खातून , नगीना पासवान , मालती दैवी , विभाय देवी , उत्तम प्रसाद यादव बच्चा प्रसाद यादव , शैदूल रहमान , हरिशंकर प्रसाद यादव , आशमा खातून , राजीव राउत , संगीता देवी , अरुण सिंह , सोनेलाल महतो , प्रभावती देवी , किरण देवी , शबनम खातून आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया।

लोकल पब्लिक न्यूज/प्रभात रंजन।

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म