जन सुराज के कार्यालय का कोटवा में उद्घाटन।

 जन सुराज के कार्यालय का कोटवा में उद्घाटन।

फोटो लोकल पब्लिक न्यूज़।


नेताओ ने जन सुराज से लोगो को जुड़ने की अपील की।


 कोटवा प्रखण्ड मुख्यालय में एनएच 27 पर स्थित राय एंड सन्स पम्प के समीप जन सुराज के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्दघाटन बिहार जन सुराज के जिलाध्यक्ष वीर प्रसाद महतो एवं डाॅ मंतोष कुमार साहनी ने संयुक्त रूप से किया। इस दोरान कोटवा के चिकित्सक डाॅ कुंज बिहारी सिंह जी को पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उद्घाटन वक्तव्य में वीर प्रसाद महतो ने जन सुराज से क्यों जुङना चाहिए, इस मुद्दे को लोगो के समक्ष रखा। वही डाॅ मंतोष कुमार साहनी ने कहा कि बिहार के स्थिति - परिस्थिति को बेहतर बनाने के लिए बिहार में अब जन सुराज हीं विकल्प है। 


वहीं प्रखंड संयोजक अभिनव सिंह ने कहा कि जन सुराज और पी के का साथ ही बिहार को गरीबी एवं अशिक्षा से निजात दिलाकर पुनः गौरवशाली बिहार बनाएगा। इस उद्घाटन समारोह में जिला जन सुराज पूर्वी चम्पारण के कार्यालय प्रभारी श्री अरूण कुमार तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया अनिल कुशवाहा , महासचिव जयमंगल कुशवाहा , महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष विभा शर्मा , चकिया अनुमंडल अध्यक्ष राम शरण यादव, पूर्व प्रमुख अवधेश सिंह , पूर्व मुखिया कमलेश कुमार सिंह , पूर्व मुखिया सत्य नारायण यादव, राम तपस्या ठाकुर, सरपंच गरीब राम, जितेंद्र कुमार सिंह , डॉ रवि रंजन , श्यामल प्रसाद कुशवाहा, पप्पू मिश्रा, नरेश पटेल, डाॅ बासुदेव कुमार शर्मा, विनोद साहनी, नवीजन खातुन, जयकिशन दास, कृष्णा साहनी, मनोज साहनी, दिनेश यादव, वशिष्ट हाजरा, शिवमंगल सिंह, कुलमणि मिश्रा, मनीष कुमार, राजा बाबू, सोनल कुमार, कुबेर कुमार साहनी, अरवाज आलम, भूषण ठाकुर, मणिभूषण कुमार, दिवाकर कुमार, अर्जुन कुमार, दिनेश प्रसाद यादव, बिकु कुमार सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म