राजद के पूर्व विधायक प्रत्याशी संतोष कुशवाहा भाजपा में शामिल।

 राजद के पूर्व विधायक प्रत्याशी संतोष कुशवाहा भाजपा में । शामिल। 


पूर्वी चम्पारण(लोकल पब्लिक न्यूज़):केसरिया विधान सभा क्षेत्र के पूर्व राजद प्रत्याशी रहे संतोष कुशवाहा बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।पटना स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी में शामिल करने की घोषणा की।संतोष कुशवाहा के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।



भाजपा कल्याणपुर विधान सभा संयोजक सियबर सिंह,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार ने संतोष कुशवाहा को बधाई देते हुए कहा है कि इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी और एनडीए प्रत्याशी 4 लाख से अधिक मतों से चुनाव जीतेंगे। बधाई देने वालों में राजेश्वर यादव,अधिलेश सिंह,नंदु यादव,शशिरंजन सहनी,राजन पांडेय,हरेन्द्र सहनी, जटाशंकर सिंह,प्रभावती देवी,राजेश यादव तथा मोहन सहनी आदि शामिल हैं।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म