सांसद के जमन्दिन पर उप मुख्यमंत्री सहित कई राजनेता , प्रबुद्धजन व शिक्षाविद ने की शिरकत।

 सांसद के जमन्दिन पर उप मुख्यमंत्री सहित कई राजनेता , प्रबुद्धजन व शिक्षाविद ने की शिरकत।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद राधामोहन सिंह, कृष्णन पासवान।

मोतिहारी(लोकल पब्लिक न्यूज़):स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह की 75 वीं जन्मदिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गाँधी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के उप मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, पिपरकोठी अरविंद कुमार ने किया। इस दौरान महात्मा गांधी फाउंडेशन, मोतिहारी द्वारा लिखित 'संगठन से संसद तक' नामक पुस्तक का लोकार्पण किया गया। 94 वर्षीय डॉ० कल्याण चंद कुशवाहा एवं मंचासीन अतिथियों के कर कमलों से पुस्तक का विमोचन किया गया।

 वही सांसद श्री सिंह के संघर्षशील जीवन पर आधारित रितिक विराज पाण्डेय कृत लघु फ़िल्म प्रदर्शित की गई।कार्यक्रम में श्री सिंह ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि उनके पैरों में इतनी शक्ति नहीं है, आप सबो के आशीर्वाद और बैसाखी के सहारे इतनी लंबी यात्रा तय हुई है। उन्होंने कहा कि आप सब ने जो मुझे दिया है, उसके बदले में इस समाज और देश को लौटाने का प्रयास करता रहा हूँ और आगे भी करता रहूँगा। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि लम्बे समय से बिहार की राजनीति को एक कद्दावर नेता चंपारण ने दिया है, जिनको हम राधा मोहन सिंह के नाम से जानते हैं। राधा मोहन सिंह समाज में कई पीढ़ियों को प्रभावित किये है। 

उनका होना हमारे लिए संबल है।विकास कार्यों की चर्चा करते हुए चंपारण के होने वाले डैम और एयरपोर्ट के साथ आगामी विकास कार्यों की भी जानकारी दी।कार्यक्रम में डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा द्वारा 75-75 प्रगतिशील किसान, पशुपालक, शिक्षक, दिव्यांग, अधिवक्ता, कलाकार, , चिकित्सक, जेपी सेनानी, जनप्रतिनिधि, लघु उद्यमी, कोचिंग संस्थान, विचार परिवार, सामाजिक कार्यकर्ता, आध्यात्मिक संगठन प्रतिनिधि, खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट, निजी विद्यालय, सफाईकर्मी, सरकारी अधिकारी सहित एनडीए के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर गन्ना उद्योग मंत्री, बिहार सरकार कृष्णनंदन पासवान, मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, एमएलसी महेश्वर सिंह एवं अनिल चंद्र शर्मा, कुलपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा डॉ० पुण्यव्रत सुविमलेन्दु पाण्डेय, निदेशक अटारी, पटना डॉ० अंजनी कुमार, सिद्धार्थ शम्भू, अशोक पालीवाल, राजेन्द्र गुप्ता, निदेशक इफको, नई दिल्ली प्रेम चंद्र मुंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश अस्थाना, पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह,महात्मा गाँधी फाउन्डेशन के अध्यक्ष डॉ० आशुतोष शरण, फाउंडेशन के सचिव सह उपमहापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, राजेन्द्र गुप्ता, चरखा पार्क निर्माण समिति के संयोजक मार्त्तण्ड नारायण सिंह एवं समाजसेवी सिद्धार्थ शम्भू उपस्थित रहे।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म