दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने और अश्लील गानों पर 14 गिरफ्तार _थाने से ही दिया बेल।

 दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने और अश्लील गानों पर 14 गिरफ्तार _थाने से ही दिया बेल।

हिरासत में लिए गए पूजा समिति और अन्य।

बिहार/ पूर्वी चम्पारण/कोटवा: थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे और अश्लील गाना  बजाने के आरोप में 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बनविरवा दुर्गा पूजा समिति के 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिनमें से समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित 11 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 


इसके साथ ही, शराब तस्करी के मामले में फरार तस्कर राजू महतो को पुलिस ने दीपऊ धांगड़ टोली से गिरफ्तार किया है, जो काफी समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। 


इसी दौरान, जसौली पट्टी निवासी विनोद पासवान को 17 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया है। वहीं पिपरा थाना क्षेत्र के गांव सरियतपुर  निवासी वीरेन्द्र पंडित को पोस्को एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि पूजा समिति के 11 लोगों को बेल दे दी गई है, जबकि शराब तस्कर और पोस्को एक्ट के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विशेष जानकारी देखे क्लीक करें।▶️


एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म