पूर्व मंत्री व गांधीवादी ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर जसौली पट्टी में शोक सभा आयोजित।
![]() |
शोक सभा में उपस्थित गण्यमान जन/लोकल पब्लिक न्यूज़। |
शोक सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि ब्रजकिशोर सिंह का निधन जसौली पट्टी और गांधी विचारधारा के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बताया कि 25 साल पहले, ब्रजकिशोर सिंह स्वतंत्रता सेनानी बाबू लोमराज सिंह के दरवाजे पर चंपारण सत्याग्रह समिति की पहली बैठक में शामिल हुए थे और तब से वे हर कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे थे।
पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि ब्रजकिशोर सिंह के निधन से पूरे गांव में मायूसी फैल गई है क्योंकि उनका स्नेह और प्रेम गांव के हर व्यक्ति से था। सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार ने कहा कि गांव में आयोजित किसी भी कार्यक्रम में ब्रजकिशोर सिंह की उपस्थिति हमेशा रहती थी, और उनकी कमी अपूरणीय है।
शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शालिक सिंह मध्य विद्यालय, जसौली पट्टी के सभा भवन में दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर जितेंद्र कुमार सिंह, राजीव रंजन, सुनील दास, मोहम्मद असगर अली, प्रकाश कुमार सिंह, विजय नारायण सिंह, अनिता कुमारी, अवधेश दास, सुनीता कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।