22 वर्षों से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

 22 वर्षों से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी।

मोतीहारी/पूर्वी चंपारण,29 नवंबर 2024:गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 22 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के प्रयास कांड के वांछित आरोपी राम अयोध्या महतो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिकरहना के नेतृत्व में चिरैया थाना की टीम ने की।

आरोपी, चिरैया थाना कांड संख्या 11/02 (हत्या के प्रयास) में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तारी के दौरान छापामारी दल में अशोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिकरहना , पु०अ०नि० महेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष, चिरैया थानापु ,०अ०नि० आशीष कुमार, अपर थानाध्यक्ष, चिरैया थाना सहित सशस्त्र बल, चिरैया थाना सामिल थे। 

इस कार्रवाई को सफल बनाने में पुलिस ने तत्परता और सटीकता से कार्य किया। फिलहाल चिरैया थाना इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म