पताही थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

 पताही थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी।

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण:1 दिसंबर 2024 को पताही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास (कांड संख्या 262/24) के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तिवारी टोला निवासी विनोद मिश्रा के पुत्र दीपक मिश्रा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से वांछित था।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पताही थाना इस मामले में अन्य संबंधित पहलुओं की जांच कर रहा है।

पुलिस ने छापामारी अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने किया, जिसमें सहायक निरीक्षक संजय चौधरी, परि. सहायक निरीक्षक रीना कुमारी, चौकीदार मनोज राय और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। 

यह गिरफ्तारी स्थानीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है।


एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म