चंपारण सत्याग्रह स्मृति दिवस समारोह की स्वीकृति हेतु विधायक ने लिखा पत्र, राशि आवंटन की मांग।

 चंपारण सत्याग्रह स्मृति दिवस समारोह की स्वीकृति हेतु विधायक ने लिखा पत्र, राशि आवंटन की मांग।

 चम्पारण सत्याग्रह समारोह की हुई थी आयोजन।

पूर्वी चंपारण/ कोटवा:चंपारण सत्याग्रह स्मृति दिवस समारोह की स्वीकृति एवं राशि आवंटन की मांग को लेकर कल्याणपुर विधानसभा के विधायक ने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में विधायक ने कहा कि जसौली पट्टी के ग्रामीण लंबे समय से इस ऐतिहासिक आयोजन को सरकारी मान्यता और सहायता प्रदान करने की मांग कर रहे हैं।


विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि 2025 में 16, 17 और 18 अप्रैल को शालिक सिंह मध्य विद्यालय, जसौली पट्टी के प्रांगण में चंपारण सत्याग्रह स्मृति दिवस समारोह आयोजित करने का अनुरोध किया गया है। यह स्थान ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि 16 अप्रैल 1917 को महात्मा गांधी ने चंपारण आगमन के बाद अपनी पहली यात्रा जसौली पट्टी की थी। इसी दिन स्वतंत्रता सेनानी बाबू लोमराज सिंह के दरवाजे पर किसानों और मजदूरों का पहला बयान दर्ज हुआ था।


समारोह की ऐतिहासिकता को देखते हुए 2019 में इसे कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने अपने आधिकारिक कैलेंडर में शामिल किया था। इसके बाद 2023 में यह समारोह सरकारी स्तर पर धूमधाम से मनाया गया। हालांकि, इस वर्ष लोकसभा चुनाव के कारण यह आयोजन सरकारी सहायता से नहीं हो सका।


ग्रामीणों के अनुरोध पर, विधायक ने पुनः सरकारी स्तर पर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वीकृति और आवंटन की राशि प्रदान करने की मांग 

की है।


एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म