कोटवा में जनगणना प्रशिक्षण की तैयारी तेज, बीडीओ ने किया निरीक्षण, 13 से 24 अप्रैल तक चलेगा प्रशिक्षण

 Preparations for census training in Kotwa are in full swing, BDO inspected, training will run from 13 th to 24 th April.

Preparations for census training in Kotwa are in full swing, BDO inspected, training will run from 13 th to 24 th April.


लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण कोटवा: प्रखंड क्षेत्र में आगामी जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में शिवधर अनूठा हाई स्कूल में आयोजित होने वाले प्रांगणक प्रशिक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चिरंजीवी पाण्डेय ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़ी सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने पर जोर दिया।

बीडीओ ने बताया कि प्रांगणकों का प्रशिक्षण 13 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेगा। प्रशिक्षण को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए इसे तीन शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक शिफ्ट में 50-50 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि सभी को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण स्थल पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की गहन जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।

बीडीओ चिरंजीवी पाण्डेय ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल होने वाले सभी प्रांगणकों से अपील की कि वे समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, ताकि जनगणना कार्य को सटीक और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सके।

प्रशासन द्वारा की जा रही इस तैयारी से यह साफ है कि प्रखंड स्तर पर जनगणना को लेकर गंभीरता और सजगता बरती जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म