भोपतपुर में भीषण अग्निकांड: 7 परिवारों का आशियाना राख, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

 Massive fire in Bhopatpur: Homes of 7 families reduced to ashes, property worth lakhs destroyed. 

Massive fire in Bhopatpur: Homes of 7 families reduced to ashes, property worth lakhs destroyed

लोकल पब्लिक न्यूज़(पूर्वी चम्पारण): भोपतपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में शुक्रवार को अचानक लगी भीषण आग ने सात परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सभी घर जलकर पूरी तरह राख हो गए।

आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने भारी नुकसान पहुंचा दिया था।

इस अगलगी की घटना में सुनैना देवी, सबिता देवी, निशा देवी, सुनीता देवी, पूजा देवी, सीमा देवी और बिनोद साह के घर पूरी तरह जल कर नष्ट हो गए। घरों में रखा कपड़ा, अनाज, आलू, गैस चूल्हा, नगद राशि, आभूषण और जरूरी कागजात भी जलकर खाक हो गए हैं।

घटना के बाद सभी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं और उनके सामने खाने-पीने व रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मुखिया प्रतिनिधि सकलदीप सिंह ने पीड़ितों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया और प्रशासन से मुआवजे की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की बात कही।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन अगलगी में हुए क्षति का आकलन करा रही है। 

रिर्पोट मिलने पर अग्रेत्तर कारवाई की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म