Motihari police on alert for Bakrid festival, vehicle checking drive conducted at various places
![]() |
लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण:बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मोतिहारी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नव गोल चौक के समीप बुधवार संध्या आठ बजे के आसपास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की गई तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।
वाहन जांच अभियान में डीएसपी सदर-2 जितेश पाण्डेय, कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष सूर्यकान्त प्रसाद समेत कोटवा थाना पुलिस बल तैनात रही।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बकरीद पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार गश्ती एवं निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
