कोटवा पुलिस ने मारपीट मामले के आरोपी को दबोचा।

 कोटवा पुलिस ने मारपीट मामले के आरोपी को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी।

पूर्वी चम्पारण कोटवा: स्थानीय पुलिस ने हाल ही में थाना क्षेत्र के टलवा गांव से एक व्यक्ति को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति (42) वर्षीय रामाधार राम बताया गया है।


जानकारी के अनुसार, पिछले साल 30 अप्रैल को उसी गांव की रहने वाली सीता देवी ने अपने पति संजय राम के साथ हुई मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। सीता देवी ने आरोप लगाया था कि उनके पति जब कोटवा बाजार जा रहे थे, तभी 13 लोगों ने मिलकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमलावरों ने लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर से संजय राम के सिर पर वार किया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


इस मामले में पुलिस ने पहले ही विनोद राम, मिलन राम, निखिल राम और बुल्लू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब रामाधार राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अभी भी इस मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म