Ashutosh Priya's impressive success in CTET, scoring 119 out of 150, brings laurels to the region.
![]() |
| Ashutosh Priya's impressive success in CTET, scoring 119 out of 150, brings laurels to the region |
कोटवा:प्रखंड क्षेत्र के दिलमन छपरा निवासी आशुतोष प्रिय ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 150 अंकों में 119 अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
आशुतोष प्रिय, प्रख्यात शिक्षक एवं कवि लोकप्रिय राजेश और सविता देवी के पुत्र हैं। उनकी सफलता पर शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय बुद्धिजीवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बताया जाता है कि आशुतोष शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा समाजसेवी उमाकांत सिंह, माता-पिता, गुरुजनों तथा नियमित और अनुशासित अध्ययन को दिया है।
आशुतोष प्रिय का कहना है कि कठिन परिश्रम, सही मार्गदर्शन और अनुशासन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली है।
